The Activist TV Power of The People

स्कूल-कॉलेजों में कैमरे बंद मिले या सुरक्षा में हुई चूक तो क्या होगा? पुलिस की दो टूक- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संदिग्ध गतिविधि पर सीधे करें कॉल

बालक-बालिका छात्रावासों में पृथक सुरक्षा और स्वास्थ्य आपातकाल पर त्वरित कदम के निर्देश

By Admin · 28 Nov 2026 · 2 views
स्कूल-कॉलेजों में कैमरे बंद मिले या सुरक्षा में हुई चूक तो क्या होगा? पुलिस की दो टूक- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संदिग्ध गतिविधि पर सीधे करें कॉल

स्कूल-कॉलेजों में सुरक्षा से समझौता नहीं: सीसीटीवी और हॉस्टल की निगरानी होगी पुख्ता

सरगुजा पुलिस ने संस्था प्रमुखों और संचालकों की ली उच्चस्तरीय बैठक

अम्बिकापुर, संवाददाता। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरगुजा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में अंबिकापुर स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के समस्त शासकीय और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों के संस्था प्रमुखों व संचालकों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिसरों को पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

24 घंटे निगरानी और पृथक हॉस्टल व्यवस्था अनिवार्य

पुलिस अधिकारियों ने संस्थानों के भीतर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर विशेष जोर दिया। संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वे परिसरों में अनुशासित माहौल बनाए रखें ताकि किसी भी विवाद या अप्रिय घटना की गुंजाइश न रहे।

आपातकालीन चिकित्सा और पुलिस से सीधा संवाद

बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर भी गंभीर मंथन हुआ। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी विद्यार्थी की तबीयत बिगड़ने पर संस्थान स्तर पर तत्काल प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय सहायता की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए, साथ ही बिना देरी किए अभिभावकों को सूचित किया जाए।

परिसर या आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है। पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सीधा व त्वरित संवाद स्थापित करने के लिए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी संस्था प्रमुखों के साथ साझा किए।

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

शैक्षणिक माहौल को सुरक्षित बनाने की इस मुहिम में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एकजुट नजर आए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक बी. (भा.पु.से.), एसडीएम वन सिंह नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा, उप पुलिस अधीक्षक डी.के. सिंह सहित जिले के विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के प्राचार्य, संचालक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Admin
Author
Admin

Related News