The Activist TV Power of The People

अंबिकापुर के आभास राज को मिला छत्तीसगढ़ का 'बेस्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्रिएटर अवॉर्ड'

रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित

By Admin · 28 Nov 2026 · 139 views
अंबिकापुर के आभास राज को मिला छत्तीसगढ़ का 'बेस्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्रिएटर अवॉर्ड'

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में निभा रहे अहम भूमिका

सतेंद्र पांडेय 

अंबिकापुर, 28 नवम्बर। खेल पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में अंबिकापुर के युवा स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएटर एवं क्रिकेट पत्रकार आभास राज ने प्रदेश स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। राजधानी रायपुर में आयोजित 'छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026' में उन्हें 'बेस्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्रिएटर अवॉर्ड' से नवाजा गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने हाथों से उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

पहली बार आयोजित हुआ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर राज्य में पहली बार 'स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स' का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में डिजिटल क्रिएशन के माध्यम से समाज और प्रदेश को नई दिशा देने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। खेल एवं फिटनेस श्रेणी में आभास राज का चयन उनके निरंतर और प्रभावशाली खेल कंटेंट के आधार पर किया गया।

स्थानीय खेल प्रतिभाओं को दे रहे डिजिटल मंच

आभास राज लंबे समय से क्रिकेट और खेल जगत में सक्रिय हैं। वे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ क्रिकेट की गतिविधियों, राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों और स्थानीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे भारतीय क्रिकेट टीम, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के सटीक विश्लेषण, अपडेट्स और विशेष वीडियो कंटेंट के जरिए खेल प्रेमियों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

मुख्यमंत्री व शासन का जताया आभार

इस उपलब्धि पर आभास राज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार क्रिएटर कम्युनिटी को इतना बड़ा मंच और सम्मान देने की पहल बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार उन्हें छत्तीसगढ़ की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।

Admin
Author
Admin

Related News