सूरजपुर। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल दुबे ने अपने गृह ग्राम शिवपुर (विकासखंड रामानुजनगर) में सपरिवार छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा परिवार श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा नजर आया। पूजा के माध्यम से उन्होंने लोककल्याण और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर विशाल दुबे ने समस्त जनपदवासियों, जिलेवासियों और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, लोगों के जीवन में खुशहाली आए और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण मजबूत हो।
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अनुपम पर्व है छठ
महापर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विशाल दुबे ने कहा कि छठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, त्याग, तपस्या और स्वच्छता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति और उसके उपकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। यह पर्व परिवार और समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ आपसी प्रेम, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश भी देता है।
विशाल दुबे ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।



