The Activist TV Power of The People

संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा निरंतर अग्रसर: ओ.पी. चौधरी

आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ स्तर की सक्रियता और जनहितैषी योजनाओं पर हुआ गहन मंथन

By Admin · 10 Nov 2026 · 194 views
संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा निरंतर अग्रसर: ओ.पी. चौधरी

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन के विस्तार को लेकर रणनीतिक दिशा-निर्देश तय किए गए।

बैठक में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अनिल सिंह मेजर, जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भरत सिंह सिसोदिया, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो एवं बस्तर संभाग प्रभारी श्री हरपाल सिंह भामरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष एवं श्रीमती अरुणा सिंह सहित कोर कमेटी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन को गति देने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण एकजुटता के साथ जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Admin
Author
Admin

Related News