छत्तीसगढ़ Raipur

ईसाई धर्म का प्रचार करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में छह गिरफ्तार...!

by admin on | Dec 26, 2024 05:08 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


ईसाई धर्म का प्रचार करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में छह गिरफ्तार...!

जांजगीर चांपा -: जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में दो पुरुष और चार महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में दो पुरुष और चार महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के पास से इसाई धर्म के कुछ पर्चे बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना के रहने वाले हैं।

दरअसल शनिवार को आवेदक बुद्धेश्वर केशरवानी ने शिवरीनारायण थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह अपने उत्सव इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दोपहर करीबन 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक दिया जिसमें लिखा था "उपहार जो सब कुछ बदल देता है" कहने लगे हमारे प्रभु यीशु मसीही का उपहार है आप सभी ईसाई धर्म को अपना लें प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्तिशाली हैं और दैविक शक्ति से परिपूर्ण हैं, हिंदू धर्म को छोड़ दें। वहीं हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर अपशब्द कहते हुए अपमानित किया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

शिवरीनारायण थाने में अपराध दर्ज कर संजय साहू 33, कृष्णा साहू 33, गायत्री साहू 28, पुनीबाई साहू 35 , सुशीला साहू 35, गिरजा साहू 38 निवासी गोधना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News
Ad


Leave a Comment