हिन्दुत्व, स्वाभिमान और जनसरोकार की बुलंद आवाज हैं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
छत्तीसगढ़ के युवा नेतृत्व का दमदार चेहरा : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव होंगे सम्मानित
आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लोकप्रिय युवा नेता, भगवाध्वज वाहक, हिन्दुत्व के सजग प्रहरी एवं मिशन घर वापसी अभियान के संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का चयन प्रतिष्ठित “साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026” के लिए किया गया है। उनके चयन से प्रदेशभर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। मिशन घर वापसी अभियान के माध्यम से उन्होंने समाज के बीच सांस्कृतिक आत्मविश्वास, परंपराओं के सम्मान और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क ने उन्हें प्रदेश के लोकप्रिय युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है।
अपने सरल व्यक्तित्व, स्पष्ट विचार और जनहित के प्रति समर्पण के कारण श्री जूदेव आमजन के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी और समाजहित में निरंतर प्रयासों ने उन्हें युवाओं के बीच प्रेरणास्रोत बनाया है। “जन सरोकार” एवं “द एक्टिविस्ट” परिवार द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का चयन पूरे छत्तीसगढ़ और सरगुजा अंचल के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
यह भव्य एवं गरिमामय आयोजन 30 एवं 31 मई 2026 को माता राजमोहनी भवन, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से समाजसेवी, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
क्षेत्र की जनता ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की मंगलकामना की है।