प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
जब पत्रकार संगठित होते हैं, तब लोकतंत्र मजबूत होता है, कानूनी मार्गदर्शन के साथ पत्रकारों को मिला संरक्षण का विश्वास…!
आदित्य गुप्ता
कोरिया – जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में आज प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रदेश कानूनी सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्च न्यायालय बिलासपुर) जय प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता ऊर्जावान जिलाध्यक्ष एस. के. रूप ने की, जबकि जिला प्रभारी राजन पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाटकर एवं अजय गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। वेलफेयर से जुड़े विषयों पर वरिष्ठ अधिवक्ता रजा अली अंसारी एवं जयचंद सोनपाकर ने पत्रकारों को महत्वपूर्ण कानूनी सुझाव दिए। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों को आधिकारिक पहचान पत्र (ID Card) वितरित किए गए, जिससे पत्रकारों में उत्साह देखा गया। मीडिया जगत की वर्तमान चुनौतियों, सुरक्षा, स्वतंत्रता और कानूनी संरक्षण जैसे विषयों पर भी गंभीर संवाद हुआ। बैठक में सचिव ऐसानुल हक अंसारी, प्रफुल दत्त पाण्डेय, शब्बीर मोमिन, महेंद्र शुक्ला, राजू कुमार साहू, रवि प्रसाद, राज कुमार साहू एवं बालकरन सोनपाकर सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के कानूनी सलाहकारों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता संजय साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के समापन पर संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।