The Activist TV Power of The People
DANDIYA RASS -4
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हिंदी अभिभाषण प्रतियोगिता, अरिहंत और कटारी हाउस ने मारी बाजी

कैडेट्स ने दिखाया वाक्-कौशल और आत्मविश्वास

By Admin · 28 Aug 2026 · 4836 views
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हिंदी अभिभाषण प्रतियोगिता, अरिहंत और कटारी हाउस ने मारी बाजी

अंबिकापुर। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हिंदी अभिभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनके आत्मविश्वास, वाक्-कौशल और प्रभावी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना रहा।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न विषयों पर कैडेट्स ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस दौरान भाषा की शुद्धता, विचारों की स्पष्टता, प्रस्तुतीकरण शैली और आत्मविश्वास के स्तर पर कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम में कनिष्ठ वर्ग में अरिहंत हाउस तथा वरिष्ठ वर्ग में कटारी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय से बाहर से आमंत्रित अतिथियों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए कैडेट्स के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

प्रधानाचार्य ने विजेताओं को दी बधाई

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्रधानाचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने विजेता हाउसों सहित सभी प्रतिभागी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने अरिहंत हाउस के हाउस मास्टर श्री सौरभ कुमार जैन एवं श्री मनोज कुमार त्रिपाठी को विशेष रूप से बधाई देते हुए कैडेट्स की तैयारी एवं उनके मार्गदर्शन की सराहना की।

प्रधानाचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाषायी दक्षता और प्रभावी संप्रेषण कौशल का विकास होता है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है।

हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता ने कैडेट्स को हिंदी भाषा में अपनी प्रतिभा एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।

Admin
Author
Admin

Related News