The Activist TV Power of The People

त्रिनगर में युवती की गोली मारकर हत्या, सहकर्मी पर शक; पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

ऑफिस के साथी ने ली जान? त्रिनगर मर्डर केस ने बढ़ाई सनसनी

By Admin · 30 Jul 2026 · 87 views
त्रिनगर में युवती की गोली मारकर हत्या, सहकर्मी पर शक; पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

अश्वनी शर्मा 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के त्रिनगर थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र में रहकर एक निजी कार्यालय में कार्यरत थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका और संदिग्ध आरोपी एक ही कार्यालय में साथ काम करते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इधर, मृतका के परिजनों ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के लगभग पाँच घंटे बाद तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया और उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया। इसको लेकर परिजनों में नाराज़गी और आक्रोश देखा गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Admin
Author
Admin

Related News