पार्षद मनोज गुप्ता की पहल, मकर संक्रांति पर गरीबों को राहत
सेवा, सम्मान और संस्कार का संगम अंबिकापुर में भव्य संक्रांति उत्सव
आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता द्वारा नमना कला स्थित सियान सदन में भव्य संक्रांति उत्सव, सियान सम्मान एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने पार्षद मनोज गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को “सियान सम्मान” से सम्मानित किया गया तथा सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि वार्ड को मनोज गुप्ता जैसे जुझारू और संवेदनशील पार्षद मिले हैं, जो लगातार विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके प्रयासों से वार्ड में लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अन्य कार्यों के लिए 70 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।
पार्षद मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने संकल्प लिया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि वार्ड के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान समाज के योगदानकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने पार्षद गुप्ता की निस्वार्थ सेवा भावना और जनकल्याणकारी सोच की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। समारोह तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संपन्न हुआ और सभी ने पार्षद मनोज गुप्ता को इस सफल आयोजन के लिए बधाई