सरगुजा का गौरव : विंध्येश्वरशरण सिंहदेव होंगे “साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026” से सम्मानित
आदित्य गुप्ता
अम्बिकापुर – छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर अपनी सादगी, सहजता और समाजसेवा के प्रति समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाने वाले सरगांव पैलेस के संचालक आदरणीय श्री विंध्येश्वरशरण सिंहदेव (विंकी बाबा) का चयन प्रतिष्ठित “साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026” के लिए किया जाना सरगुजा अंचल सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
विंध्येश्वरशरण सिंहदेव केवल एक लोकप्रिय सामाजिक व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और मानवीय मूल्यों के प्रति गहरी संवेदनशीलता रखने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्व भी हैं। समाज के बीच सहज संवाद, सहयोग की भावना और सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। प्रकृति के प्रति प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की उनकी भावना उन्हें समाज के बीच एक विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।
सरल व्यक्तित्व और विनम्र व्यवहार के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय “विंकी बाबा” ने सामाजिक समरसता, जनहित और मानवीय मूल्यों को मजबूती देने की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीय जुड़ाव और सेवा भाव ने उन्हें क्षेत्र के सम्मानित और प्रेरक व्यक्तित्वों में शामिल किया है।
“जन सरोकार” एवं “द एक्टिविस्ट” परिवार द्वारा आयोजित “साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026” व “द एक्टिविस्ट नेशनल अवॉर्ड 2026” उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्म, सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायी कार्य किए हैं। ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान के लिए श्री विंध्येश्वरशरण सिंहदेव का चयन उनके सामाजिक योगदान और जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है।
यह भव्य एवं गरिमामय अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 30 एवं 31 मई 2026 को माता राजमोहनी भवन, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से समाजसेवी, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
“जन सरोकार” परिवार आदरणीय श्री विंध्येश्वरशरण सिंहदेव (विंकी बाबा) को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य के साथ निरंतर जनसेवा की कामना करता है।