The Activist TV Power of The People
Archived

शिक्षा और सकारात्मक पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर विपुल मिश्रा होंगे “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित

Archive ID #2050
शिक्षा और सकारात्मक पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर विपुल मिश्रा होंगे “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित

उच्च शिक्षा और सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विपुल मिश्रा होंगे सम्मानित

आदित्य गुप्ता

अंबिकापुर। शिक्षा और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले SSV GROUP के डायरेक्टर एवं छत्तीसगढ़ के एकमात्र एजुकेशनल प्लेटफॉर्म “रास्ते चैनल” के संपादक श्री विपुल मिश्रा जी का चयन प्रतिष्ठित “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” के लिए किया गया है। उनके चयन की घोषणा के बाद शिक्षा जगत, मीडिया क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
श्री विपुल मिश्रा लंबे समय से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और नई संभावनाओं से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। वहीं कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार चैनलों के साथ पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनजागरूकता फैलाने में भी अपनी सशक्त भूमिका निभाई है।
छत्तीसगढ़ एवं देश की चयन समिति ने आयोजन समिति के साथ चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षा, समाज और सकारात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
उनके चयन पर शुभचिंतकों, शिक्षा जगत और मीडिया जगत से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने इसे सरगुजा और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव तथा प्रेरणा का विषय बताया है।
आगामी 30- 31 मई को “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” के भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में अंबिकापुर स्थित माता राजमोहनी भवन में उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मान के साथ सरगुजा एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी एक बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र जीवन को बेहतर और उद्देश्यपूर्ण कैसे बनाया जा सकता है, इस विषय पर श्री विपुल मिश्रा के अनुभव और विचार युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।
शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, और इसी दिशा में किया गया सार्थक प्रयास समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है।