The Activist TV Power of The People
Archived

डॉ. भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर

Archive ID #1997
डॉ. भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर

नर्सिंग डे पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण

आदित्य कुमार

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें नि:शुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की संवेदनशीलता, मेहनत एवं समर्पण ही अस्पतालों की वास्तविक शक्ति है।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए गए इस समाजहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।