The Activist TV Power of The People
Archived

भक्त माता कर्मा जयंती पर दीप प्रज्वलित करने का आह्वान, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Archive ID #1930
भक्त माता कर्मा जयंती पर दीप प्रज्वलित करने का आह्वान, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा— भक्ति और कर्म की प्रतीक हैं मां कर्मा देवी

मां कर्मा के आशीर्वाद से समाज उन्नति के मार्ग पर: डॉ. नीरेंद्र साहू

आदित्य गुप्ता

छत्तीसगढ़। भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस पावन अवसर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा देवी भक्ति, सेवा और समर्पण की अद्भुत प्रतीक हैं। मान्यता है कि उन्होंने अपनी अटूट भक्ति से प्रभु श्री जगन्नाथ महाप्रभु को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाकर ईश्वर को भी अपनी भक्ति से जीत लिया था। मां कर्मा देवी तेली (साहू) समाज की कुलदेवी के रूप में पूजनीय हैं और उनकी जीवन गाथा समाज को भक्ति, कर्म और सेवा का संदेश देती है।

डॉ. नीरेंद्र साहू ने बताया कि पाप मोचनी एकादशी, रविवार 15 मार्च को मनाई जाने वाली मां कर्मा जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर अपने-अपने घरों और आंगनों में एक दीपक अवश्य जलाएं और मां कर्मा देवी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का साहू समाज प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रगतिशील समाज है, जो सामाजिक एकता, सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मां कर्मा देवी की कृपा और आशीर्वाद से समाज सदैव उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।
अंत में उन्होंने सभी से एक स्वर में “भक्त माता कर्मा की जय” का उद्घोष करते हुए मां से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।