The Activist TV Power of The People
Archived

अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर संभागीय महासचिव एफ. तिर्की बैठक में हुए सम्मिलित

Archive ID #1489
अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर संभागीय महासचिव एफ. तिर्की बैठक में हुए सम्मिलित

समाज व राष्ट्रहित के मुद्दों पर हुआ मंथन…!

सुनील बंसल

अंबिकापुर। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कार्य विस्तार को लेकर बैठक में संभागीय महासचिव एफ. तिर्की विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, वहीं पर्यावरण संरक्षण अभियान को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान संसद द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों एवं मिशनों की जानकारी सदस्यों को दी गई।
बैठक की अध्यक्षता साथी ललित भूषण वर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें लंबित महंगाई राहत भत्ता, कोविड काल से पूर्व रेल किराया में मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करने, दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन कुरुक्षेत्र में आयोजित करने, पेंशनरों की आय को आयकर से छूट देने तथा धारा 49/6 को विलोपित किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
बैठक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी से सेवानिवृत्त रामलाल की लंबित समूह बीमा राशि का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इसके अलावा हसदेव बचाओ अभियान के अंतर्गत 16 जनवरी को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम को समर्थन देने तथा उसमें सक्रिय सहभागिता करने का सर्वसम्मति से आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन की एकजुटता, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सतत संघर्ष का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ किया