The Activist TV Power of The People
Archived

क्रांतिकारी प्रेस व समाजसेवियों की एकजुटता की मजबूत गूंज - कोरिया की जिला स्तरीय कार्यकारणी हुई गठित

Archive ID #1207
क्रांतिकारी प्रेस व समाजसेवियों की एकजुटता की मजबूत गूंज - कोरिया की जिला स्तरीय कार्यकारणी हुई गठित

कोरिया। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ इकाई) की कोरिया जिला स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार ऊर्जा, संकल्प और संगठनात्मक मजबूती के साथ किया गया। यह बैठक कटगोड़ी रेस्ट हाउस, आनंदपुर नर्सरी में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन आदित्य गुप्ता (अम्बिकापुर) ने किया। बैठक में पत्रकार हित, सुरक्षा, मीडिया की चुनौतियों और सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के परिपालन में आयोजित दूसरी बैठक में पत्रकारों और समाजसेवियों की एकजुट आवाज़ के साथ कोरिया जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संगठन विस्तार, पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में एकजुटता, जनसमस्याओं को खबरों के माध्यम से प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक पत्रकारिता को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। विशेष बात यह रही कि बैठक में कोरिया जन सहयोग समिति के पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिससे पत्रकारिता और समाज सेवा के संयुक्त प्रयास का सशक्त संदेश गया।

4ac586c6-2d8e-4cca-abfc-45f3146118c4बैठक को आदित्य गुप्ता, एस.के. रूप, राजन पाण्डेय, प्रदीप पाटेकर, अजय गुप्ता, एहसानुल हक सहित अधिवक्ता जयचन्द सोनपाकर ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते संवाद माध्यमों और बढ़ती चुनौतियों के दौर में पत्रकारों का संगठित होना समय की मांग है। मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका को प्रभावी बना सकता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में आदित्य गुप्ता ने कहा कि “आज जरूरत केवल तकनीकी संसाधनों की नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच एकता, पारदर्शिता और सकारात्मक नेतृत्व की है। संगठन जितना मजबूत होगा, पत्रकारिता उतनी ही विश्वसनीय होगी।” उन्होंने कोरिया के बाद एमसीबी जिले में भी शीघ्र कार्यकारिणी गठन का निर्णय साझा किया।
संपादक संवर्त कुमार ‘रूप’ ने अपने संबोधन में कर्मप्रधान पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि वॉच डॉग और एडवोकेसी पत्रकारिता आज की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों से स्वाध्याय, प्रभावी लेखन और वक्तृत्व कौशल विकसित करने का आह्वान किया।
राजन पाण्डेय और अजय गुप्ता ने कहा कि जब पत्रकार और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तब परिवर्तन अपरिहार्य हो जाता है। संगठन का लक्ष्य केवल पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और सामाजिक उन्नति की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।
कोरिया जिला कार्यकारिणी
जिला प्रभारी: राजन पाण्डेय
जिला अध्यक्ष: एस.के. रूप
जिला उपाध्यक्ष: अजय गुप्ता, प्रदीप पाटेकर
जिला महासचिव: आदित्य गुप्ता
जिला सचिव: एहसानुल हक
जिला सह सचिव: मनीष सिंह
जिला प्रवक्ता: उद्देश्य साहू
जिला मीडिया प्रभारी: प्रफुल पाण्डेय
जिला तकनीकी प्रभारी: राजकुमार साहू
जिला कानूनी सलाहकार: अधिवक्ता रजा अंसारी, अधिवक्ता जयचन्द सोनपाकर
जिला कार्यक्रम प्रमुख: पुष्पेंद्र राजवाड़े
सोनहत ब्लॉक कार्यकारिणी
ब्लॉक प्रभारी: सतीश पटेल
ब्लॉक अध्यक्ष: रुद्र प्रताप सिंह
ब्लॉक उपाध्यक्ष: एहसानुल हक, विजय साहू
ब्लॉक महासचिव: संतोष साहू
ब्लॉक सचिव: नीलेश सोनी
ब्लॉक सह सचिव: रवि प्रसाद
ब्लॉक मीडिया प्रभारी: राजू साहू
ब्लॉक तकनीकी प्रभारी: अवध यादव
ब्लॉक कानूनी सलाहकार: संजय साहू
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया कि पत्रकारिता और समाज की साझी शक्ति से ही सत्य, न्याय और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।