The Activist TV Power of The People
Archived

नकली गुटखा-सिगरेट नेटवर्क पर शिकंजा, कई प्रतिष्ठानों पर दबिश से बाजार में हड़कंप

Archive ID #1033
नकली गुटखा-सिगरेट नेटवर्क पर शिकंजा, कई प्रतिष्ठानों पर दबिश से बाजार में हड़कंप

बलरामपुर। रायपुर से आए पाँच से छह वाहनों के काफिले के साथ टीम ने इलाके में प्रवेश करते ही बिना समय गंवाए अलग-अलग दुकानों और स्टोररूम में तलाशी अभियान शुरू किया। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर आईटीसी की विशेष टीम ने नकली गुटखा और सिगरेट के कारोबार परबड़ा शिकंजा कसते हुए कई प्रतिष्ठानों और गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। रायपुर से आए पाँच से छह वाहनों के काफिले के साथ टीम नेइलाके में प्रवेश करते ही बिना समय गंवाए अलग-अलग दुकानों और स्टोर रूम में तलाशी अभियान शुरू किया।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड

जानकारी के मुताबिक, आईटीसी को शिकायतें मिली थीं कि कुछ व्यापारी डुप्लीकेट ब्रांडेड सिगरेट, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं, साथही कंपनी के कॉपीराइट का उल्लंघन भी कर रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर की गई छापेमारी में टीम स्टॉक की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें संदिग्ध पैकेट, बोरियां, बंडल, स्टिकर, पैकिंग सामग्री और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच शामिल है।

जांच के दौरान कई स्थानों से संदिग्ध सामग्री को जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी स्थलों पर संचालकों से पूछताछ भी मौके परही की जा रही है। हालांकि अब तक आईटीसी टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि कार्रवाईव्यापक है और आगे भी कुछ अन्य ठिकानों पर दबिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

छापेमारी की खबर स्थानीय बाजार में फैलते ही व्यापारिक गलियारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कारोबारी वर्ग में चर्चा है कि नकली तंबाकूउत्पादों का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और आईटीसी की यह रेड उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की शुरुआत मानी जा रही है।

आईटीसी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि जांच पूरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल पूरी कार्रवाईकड़ी गोपनीयता और निगरानी के बीच जारी है।