अंबिकापुर/सरगुजा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सहप्रांत प्रचारक माननीय श्री नारायण नामदेव जी ने रनपुरखुर्द–बेनीपुर स्थित माँ नाथल दाई मंदिर पहुंचकर विराजित माँ दुर्गा एवं माँ नाथल दाई के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्यता, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण में संपन्न इस पूजा-अर्चना के दौरान माँ नाथल दाई एवं माँ दुर्गा के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी माता रानी से क्षेत्र में सुख-शांति, सद्भाव और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, प्रांत सेवा प्रमुख श्री तुलसी दास, जिला प्रचारक श्री लवकेश यादव, जिला कार्यवाह श्री अनुज दुबे, सह नगर कार्यवाह श्री हिमांशु गर्ग एवं श्री जन्मजय मिश्रा उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना और माँ नाथल दाई के दर्शन के साथ क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा एवं भक्ति का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी की असीम कृपा सभी के जीवन में बनी रहने तथा प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली का वास होने की मंगलकामना की।
