आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर/सरगुजा। नवरात्रि के पावन अवसर पर रनपुरखुर्द–बेनीपुर स्थित माँ नाथल दाई धाम में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। इस अवसर पर सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया एवं बस्तर संभाग सह प्रभारी श्री हरपाल सिंह भामरा ने माँ नाथल दाई तथा नवरात्रि के अवसर पर स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान दोनों अतिथियों ने माता रानी के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित की। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आस्था के इस पावन अवसर पर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर श्री जन्मजय मिश्रा, श्री अनुज दुबे एवं श्री विकास सोनी सहित माँ नाथल दाई सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ नाथल दाई एवं माँ दुर्गा की आराधना के साथ क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति को अभिव्यक्त किया।