The Activist TV Power of The People
DANDIYA RASS -4
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन
Get ready to play Garba live with Urvashi Rautela
फ़ुल स्क्रीन

CG: DNA रिपोर्ट से खुला सिंगारपुर अंधे कत्ल का राज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने DNA जांच के जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाई और मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

By Admin · 16 Oct 2026 · 3 views
CG: DNA रिपोर्ट से खुला सिंगारपुर अंधे कत्ल का राज, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार:- भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर में राजाराम साहू उर्फ चोंटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (SFSL), रायपुर से प्राप्त DNA जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली. जांच में आरोपी के कपड़ों और लकड़ी के डंडे पर मिले खून के धब्बों का DNA मृतक के DNA प्रोफाइल से मेल खाने की जानकारी सामने आई है.

थाना प्रभारी हेमंत पटेल – “ग्राम सिंगारपुर में राजाराम साहू की हत्या के मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गंभीरता से विवेचना की. जांच के दौरान मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश की जानकारी मिली. आरोपी के कपड़ों और घटना में प्रयुक्त डंडे को फॉरेंसिक जांच के लिए SFSL रायपुर भेजा गया था. DNA रिपोर्ट में इन वस्तुओं पर मिले रक्त के नमूनों का मृतक के DNA प्रोफाइल से मिलान होने की पुष्टि हुई. इसके बाद आरोपी रामप्रसाद साहू से पूछताछ की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई. मामले में वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पूरा घटना को जानिए

घटना 19 सितंबर 2026 की रात की है. ग्राम सिंगारपुर में बड़े तालाब के पास राजाराम साहू का लहूलुहान शव मिला था. मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर और डंडे से हमला कर उसकी हत्या की थी. मामले में प्रार्थी सुखदेव साहू की रिपोर्ट पर भाटापारा ग्रामीण थाने में अपराध क्रमांक 556/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का संदेह

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस और स्पेशल साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की. पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठी की.

जांच के दौरान पुलिस को मृतक राजाराम साहू और गांव के ही रामप्रसाद साहू के बीच पूर्व से विवाद और रंजिश होने की जानकारी मिली. इसी आधार पर पुलिस ने रामप्रसाद को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को हिरासत में लिए जाने पर आरोपी ने घटना में शामिल होने से इनकार किया था. इसके बाद जांच टीम ने मामले में भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों को अहमियत देते हुए आगे की कार्रवाई की. पुलिस ने घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों और संदिग्ध लकड़ी के डंडे को जब्त किया. इन वस्तुओं को रासायनिक और जैविक परीक्षण के लिए राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया.

DNA जांच रिपोर्ट ने जांच को दिया निर्णायक मोड़

थाना प्रभारी हेमंत पटेल के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को SFSL रायपुर से DNA जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई. रिपोर्ट में आरोपी के कपड़ों और लकड़ी के डंडे पर मिले रक्त के नमूनों का DNA मृतक राजाराम साहू के DNA प्रोफाइल से मेल खाने की जानकारी दी गई. इस फॉरेंसिक रिपोर्ट को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया.

इसके बाद 14 अक्टूबर को पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी से दोबारा पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ किए जाने पर रामप्रसाद साहू ने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते राजाराम साहू पर पत्थर और डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की. थाना प्रभारी हेमंत पटेल के अनुसार, उपलब्ध कानूनी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष चलेगी.

आरोपी के कपड़े और डंडा जब्त

पुलिस ने इस मामले में जिन वस्तुओं को जब्त किया है, उनमें घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून के धब्बे लगे कपड़े शामिल हैं. इसके अलावा घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी विवेचना का हिस्सा बनाया गया है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज इस मामले में फॉरेंसिक जांच की भूमिका महत्वपूर्ण रही. शुरुआती पूछताछ में आरोपी द्वारा संलिप्तता से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया. DNA रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से दोबारा पूछताछ की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की.

Admin
Author
Admin

Related News