समाजसेवा और सौंदर्य जगत में उत्कृष्ट योगदान से मिली पहचान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बना गौरव का क्षण..!
आदित्य गुप्ता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली एवं बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी श्रीमती रूना शर्मा अत्री का चयन प्रतिष्ठित “The Activist National Award–2026” के लिए किया गया है। यह सम्मान उनके सौंदर्य, समाजसेवा, नारी सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। रायपुर निवासी रूना शर्मा अत्री एक सफल कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक एवं Mrs. India International Award Winner हैं। उन्होंने अपने प्रतिभा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।
Beauty Icon India की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष के रूप में वे लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही पशु-पक्षी संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है।
देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित रूना शर्मा अत्री का “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड–2026” हेतु चयन न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ की उन हजारों महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है जो अपने सपनों को मेहनत और आत्मविश्वास से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहती हैं।
रूना शर्मा अत्री को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेशभर से बधाइयां मिल रही हैं। उनका यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।